चंपा के फूल बेहद सुंदर लगते हैं, इनकी सुगंध बहुत ही मनमोहक होती है। इसे अंग्रेजी में प्लूमेरिया कहते हैं, इसके फूल 5 प्रकार के होते हैं।
चंपा का फूल भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होता है, यह पुष्प उनको अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
चंपा के फूलों से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन भगवान की पूजा के लिए चंपा के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
वहीं मनोकामना पूर्ण करने के लिए विधि-विधान से पूजा करें और 5 फूल लेकर सामने बैठें और 1 फूल अर्पित कर ऊं गोविंदाय नमः का पाठ करें। सारे फूलों के साथ यही काम करें।
चंपा का पौधा बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से खुशहाली आती है।
वहीं भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए पूजा करते समय चंपा की धूपबत्ती जलाएं।
चंपा के फूलों से वातावरण शुद्ध होता है, इस वजह से इसका इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है। घर में लगाने से माहौल शुद्ध होता है।
चंपा के फूलों से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com