Chana Dal Benefits: शुगर कंट्रोल से लेकर इन बीमारियों में फायदेमंद है चना दाल


By Ekta Sharma25, Feb 2023 04:53 PMnaidunia.com

चने की दाल के फायदे

अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो डाइट में चने की दाल जरूर शामिल करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर, आयरन, विटामिन, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट पाए जाते हैं।

शुगर कंट्रोल करे

चने की दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। साथ ही फॉलिक एसिड पाया जाता है। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए चने के दाल का सेवन करें।

हड्डियां होंगी मजबूत

चने की दाल में कैल्श‍ियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। आप चने की दाल, तड़का, सत्तू, बेसन आदि चीजों का सेवन करें।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप मोटापे से निजात पाना चाहते हैं, तो चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं। चने में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी वजन कंट्रोल करने के लिए सत्तू पीने की सलाह देते हैं।

कब्ज से मिलेगा आराम

चने की दाल में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फ़ूड के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी विकार भी दूर होते हैं। चने की दाल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है।

खाएं ये 6 चीजें, हड्डियां होंगी मजबूत