चाणक्य भारत के लोकप्रिय अर्थशास्त्रियों में से एक है। इन्होंने, चाणक्य नीति में धन संबंधी कई नियमों का उल्लेख किया है। ऐसे में उनके बताए गए इन 5 सूत्रों को जीवन में अपनाने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
जीवन में धन प्राप्त करने के लिए कभी भी भाग्य के भरोसे ना बैठें, बल्कि मेहनत और परिश्रम से धन प्राप्त करें।
जो भी व्यक्ति आलसी, बेईमान या नशा करते हैं, उन लोगों के पास कभी पैसा नहीं रहता है। ऐसे में धन बचाने के लिए हमेशा बुरी संगत से दूर करें।
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी कमाई से अधिक पैसा खर्च करता है, वह जल्दी गरीब हो जाता है। ऐसे में आपको बचत करने की आदत सीखनी चाहिए।
कई बार धन कमाना काफी नहीं होता है, ऐसे में उसे निवेश करना सही विकल्प हो सकता है। ध्यान रखें निवेश करना जोखिम भरा काम है, इसलिए, सोच-समझकर धन निवेश करें।
चाणक्य के अनुसार, छल,कपट से हासिल किया गया धन सहीं नहीं होता है। इसलिए, ईमानदारी से धन हासिल करें।
अगर आप बताए गए सूत्रों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो जीवन में धन की कमी दूर कम हो सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com