घर से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देती हैं। माना जाता है कि इस घर में रहने वाले व्यक्तियों का जीवन संकटों से भरा रहता है।
चाणक्य नीति के मुताबिक, घर में हो रही इन गलतियों का नकारात्मक असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है। इससे घर की खुशहाली समाप्त हो जाती है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि घर आए ब्राह्मण का हमेशा आदर करना चाहिए। अगर ब्राह्मण दक्षिणा लेने आए तो उन्हें खाली हाथ न जाने दें।
ब्राह्मण को घर से कभी भी खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।
जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होती है। वहां पर सुख-शांति में कमी आ जाती है। अगर घर में क्लेश रहता है तो पूजा जरूर कराएं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि घर में हवन कराना भी जरूरी होता है। समय-समय पर हवन कराते रहें। इससे पारिवारिक शांति बढ़ती है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि घर में हवन न करने की वजह से दरिद्रता बढ़ती है। इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन गलतियों से जीवन तबाह हो जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ