आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि कुछ लोगों को समाज में सम्मान नहीं मिलता है। इसके पीछे उन लोगों के कुछ अवगुण जिम्मेदार होते हैं।
चाणक्य नीति के मुताबिक, दूसरों के सामने हमेशा झूठ बोलने वालों का अनादर होता है। कोई भी झूठे लोगों पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।
सभी को रिस्पेक्ट करने वाले लोग ही पसंद आते हैं। वहीं, जो लोग दूसरों का अनादर करते हैं उनका भी समाज में सम्मान नहीं होता है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, हर किसी से दोस्ती करने वाले लोग भी खुद का अनादर करवाते हैं। ऐसे लोगों से कोई भी अपने मन की बातें शेयर नहीं करता है।
चाणक्य नीति के मुताबिक, हमेशा मीठी और बनावटी बाते करने वालों के ऊपर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। इनके इस अवगुण के कारण समाज में उनका कोई सम्मान नहीं करता है।
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं उनका अनादर भी समाज में होता है। इतना ही नहीं, इस तरह के कार्य करने वालों से कोई बात करना भी पसंद नहीं करता है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि उन लोगों का सम्मान भी नहीं होता है, जो बिना किसी की सहायता के अपना काम कभी भी नहीं कर पाते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि व्यक्ति किन अवगुणों के कारण समाज में अपनी इज्जत कम करवाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ