इन 5 जगहों पर रहने वाले कहलाते हैं मूर्ख


By Sahil10, Jun 2024 05:15 PMnaidunia.com

इन जगहों पर न रहें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कुछ जगहों पर भूलकर भी नहीं रहना चाहिए। ऐसी जगह पर रहने वाले व्यक्ति को मूर्ख माना जाता है।

शिक्षा की न हो सुविधाएं

अगर आप अपना घर किसी ऐसी जगह पर बनाते हैं, जहां शिक्षा प्राप्त करने की सुविधाएं न हो तो चाणक्य के अनुसार यह मूर्खतापूर्ण निर्णय है।

गंदगी का वातावरण

व्यक्ति को घर खरीदते समय आसपास का वातावरण भी देखना चाहिए। गंदगी वाली जगह पर रहने वालों को कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

गलत संगत वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार, गलत संगत वाली जगह पर रहने वाले लोग भी मूर्ख होते हैं। इस एक गलती की वजह से ऐसे लोग अपना भविष्य बर्बाद कर बैठते हैं।

आवश्यक सुविधाओं का अभाव

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को ऐसी जगह पर भी नहीं रहना चाहिए। जहां पर जीवन जीने की आवश्यक सुविधाओं का अभाव हो।

आसपास दोस्तों का न होना

निवास स्थान के पास दोस्तों का होना भी जरूरी होता है। अगर आप बिल्कुल अनजान जगह पर रहते हैं तो जरूरत पड़ने पर आपको किसी से मदद की उम्मीद नहीं होगी। 

नौकरी के अवसर न होना

व्यक्ति को उस जगह पर भी कभी नहीं रहना चाहिए, जहां नौकरी करने के बेहतरीन अवसर न हो। चाणक्य ने ऐसी जगह पर रहने वाले लोगों को मूर्ख माना है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

आचार्य चाणक्य ने लोगों को कुछ जगह पर न रहने की सलाह दी है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 जून के बाद पलटेगी 3 राशियों की किस्मत, मिलेगा पैसा ही पैसा