Chanakya Niti: ऐसे लोगों की संगति से बर्बाद हो सकता है करियर


By Sahil13, Jul 2023 04:33 PMnaidunia.com

चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य की नीति जीवन जीने का सलीका सिखाती हैं। सालों पुरानी चाणक्य नीति आज के समय में भी लोगों के लिए उपयोगी साबित होती है।

भरोसा

विश्वास का काफी महत्व होता है। चाणक्य नीति में बताया गया है कि किन लोगों पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

हथियार रखने वालों से बचें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि कभी भी उन लोगों की संगति में नहीं रहना चाहिए जो हथियार रखते हैं। ऐसे लोग गुस्से में आकर किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शक्तिशाली व्यक्ति

चाणक्य नीति के मुताबिक, शक्तिशाली या सत्ता में मौजूद लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों की दुश्मनी और दोस्ती दोनों ही अच्छी नहीं होती है।

गलत आदतों से घिरे लोगों से बचें

आपको ऐसे लोगों को दोस्त नहीं बनाने से बचना होगा, जो गलत आदतों में घिरे हुए हैं। ऐसे मित्र जरूरत पड़ने पर आपको धोखा भी दे सकते हैं।

दुष्ट प्रवृत्ति वाली महिलाएं

उस स्त्री पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो अपने फायदे के लिए परिवार और पति को भी नहीं बख्शती है। ऐसी महिला की वजह से आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

हिंसक जानवर

हिंसक जानवर को कभी भी परेशान नहीं करना चाहिए। ये आप पर कभी भी हमला कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह के जानवरों से दूरी बनाना ही सही होता है।

सच्चा दोस्त

आचार्य चाणक्य की नीति में बताया गया है कि सच्चा दोस्त वही होता है, जो आपको गलत करने से रोकता है और सही में आपका साथ देता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में कनखजूरा दिखने पर मिलते हैं ये संकेत