इन 3 सीख को आजमाकर आप भी बन सकते हैं अमीर


By Prakhar Pandey26, Dec 2023 03:18 PMnaidunia.com

आचार्य चाणक्य

चाणक्य और उनकी नीतियां आज भी प्रभावी है। लोग चाणक्य के विचार और सुझावों को आज भी पढ़ना पसंद करते है। आइए जानते है चाणक्य की किन बातों को अपनाकर आप अमीर बन सकते है?

आय, निवेश और खर्च

आचार्य चाणक्य ने आय, निवेश और खर्च को लेकर भी कई नीतियां सुझाई है। ऐसे में अगर आप चाणक्य की नीतियों का पालन करते है, तो आप अवश्य ही धन कमा सकते है।

संतुलित खर्चे

लोग अपनी शौक और शान में अक्सर खर्च की सभी हदें पार कर देते है। चाणक्य का मानना है कि खर्च हमेशा जरूरत के हिसाब से और संतुलन में ही करना चाहिए।

फिजूल खर्च

फिजूल खर्च का अंजाम आर्थिक तंगी होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि चाणक्य की बातों को अपनाकर पैसों को बचत की जाए।

खर्च भी है जरूरी

पैसे को बचत करने के चक्कर में इस प्रकार भी न रखें कि वो जरूरत के समय भी आपके काम न आ सके। धन को हमेशा सही स्थान और समय पर उपयोग करें।

निवेश से फायदा

अगर व्यक्ति सही जगह पर अपना धन निवेश करता है तो वह हमेशा उसके लिए उपयोगी साबित होगा। सही जगह पर निवेश किया धन, लंबे समय तक लाभ पहुंचाता है।

समय पर खर्च करें धन

सही समय पर धन खर्च करने पर उसकी अधिक कीमत होती है। यदि आप सिर्फ बचत में ही अपना जीवन निकाल देते है, तो अंत समय में आपका पूरा धन खर्च करेगा।

10 फीसदी हिस्से का दान

कमाने वाले लोगों को धार्मिक कार्यों और जरूरतमंदों के लिए अपने कमाई का 10 फीसदी दान में देना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नए साल पर करें लौंग से ये काम, 2024 रहेगा पैसों से भरा