आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र चाणक्य नीति में ऐसी 5 चीजों का वर्णन किया है, जिन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि राजकुल या शासन व्यवस्था पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। उनकी राजनीति अक्सर बदलती रहती है।
वो सत्ता पाने के लिए किसी भी तरह का फैसला कर सकते हैं। उनके मित्र और दुश्मन भी बदलते रहते हैं। इसलिए उन पर कभी भरोसा न करें।
चाणक्य कहते हैं कि शस्त्र लिए हुए व्यक्ति पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। वो कभी भी आप पर आक्रमण कर सकता है।
हमेशा नदी पार करते समय किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उसकी गहराई और प्रवाह की जानकारी के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।
नदी का वेग आपके लिए कब मुसीबत बन जाए, इसका पता नहीं होता। उसकी कितनी गहराई होगी उसका भी अंदाजा नहीं होता।
लंबे नाखून वाले जानवर जैसे शेर, भालू, बाघ कब आपके ऊपर हमला कर दें, कोई नहीं जानता। इनका स्वभाव ही आक्रमक होता है।
इसी तरह, सिंघ वाले पशुओं पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। वो कभी भी आपके ऊपर हमला कर सकते हैं।