चाणक्य नीति में कई चीजों के बारे में उल्लेख है। ऐसे में इसमें बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इन 5 जगहों पर रहता है, तो उसे कभी सफलता नहीं मिलती है।
अगर आप एक ऐसी जगह रहते हैं, जहां शिक्षा और विद्वानों का आदर नहीं किया जाता है। ऐसे में आप उस स्थान को तुरंत छोड़ दें, क्योंकि इससे जीवन में आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है।
जिस स्थान पर मेहनत की जगह छल और कपट को अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको वह स्थान जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए।
चाणक्य कहते हैं, जिस स्थान पर सत्य की जगह अन्याय, झूठ और अधर्म का बोलबाला है। ऐसे में उस स्थान पर रहने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता है।
जिस स्थान पर जुआ, नशा या अनुशासनहीनता होती है, उस स्थान पर रहने वाला व्यक्ति कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ता है।
अगर आप एक ऐसी जगह रहते हैं, जहां धन की कमी है, तो उस स्थान को तुरंत छोड़ दें। ऐसे स्थान पर रहने वाले कभी भी आर्थिक रूप से आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
जीवन में सफल होने के लिए स्थानों का बेहद महत्व होता है। ऐस में आप सकारात्मक और सफल लोगों के बीच रहें। इससे सफल होने की संभावना बढ़ सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com