आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं जितनी पहले थीं, वे एक राजनेता, शिक्षाविद् और एक महान अर्थशास्त्री थे।
माना जाता है कि चाणक्य की नीतियों पर चलने वाले व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है और शायद ही कभी हार का सामना करना पड़ता है।
आचार्य चाणक्य की नीतियों को यदि जीवन में अपनाया जाए, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
चाणक्य के अनुसार कुछ लोगों से दूरी बनानी चाहिए, आइए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में।
जो लोग स्वार्थी होते हैं उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ऐसे लोग हमेशा अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं।
लालची व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए, ये लोग भरोसे के काबिल नहीं होते और कभी भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
जो लोग हमेशा अपने फायदे के लिए झूठ बोलते हैं, ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। क्योंकि ये आपको कभी भी परेशानी में डाल सकते हैं।