आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ जरूरी सलाह दी है। इन बातों को मानने से जीवन में आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि किन घरों में व्यक्ति को रहने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे घरों में रहने वाले हमेशा परेशान रहते हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को कभी भी मूर्ख लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से नकारात्मकता बढ़ती है।
मूर्ख लोगों के साथ घर में रहने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इतना ही नहीं, कंगाली का खतरा भी बढ़ जाता है।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को ऐसे घर में नहीं रहना चाहिए, जहां पर कलह का माहौल हो। ऐसी जगह पर रहने से घर में सुख-शांति नहीं रहती है।
चाणक्य नीति के अनुसार, कलह वाले घर में रहने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता हावी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि घर का माहौल शांत रखें।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को गंदगी वाली जगह पर भी नहीं रहना चाहिए। ऐसी जगह पर रहने वालों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है।
चाणक्य नीति के मुताबिक, घर में गंदगी रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इस वजह से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
यहां हमने चाणक्य नीति के कुछ नियमों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ