हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान नकारात्मकता बढ़ती है।
ग्रहण काल में शुभ कार्य करना वर्जित है। चंद्र ग्रहण के पहले और सूतक के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 08.44 मिनट से शुरू होगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
यह चंद्र ग्रहण सभी राशियों के लोगों को प्रभावित करेगा, लेकिन 3 राशिवालों को विशेष फल देगा।
जीवन के शुभ दिनों की शुरूआत होगी। काम के प्रति ध्यान बढ़ेगा। रोजगार और व्यापार में लाभ होगा। धन प्राप्ति की संभावना है।
चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों के लिए बड़ा लाभ लेकर आएगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
यह चंद्र ग्रहण करियर में तरक्की देगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। पुरानी परेशानी से निजात मिलेगा। आपको प्रमोशन मिलेगा।