2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को लग रहा है। आइए जानते है कि ग्रहण के दौरान आप किस उपाय को करके धनवान हो सकते है।
इस चंद्रग्रहण का प्रभाव कई राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। इस चंद्रग्रहण से कई राशि वालो की किस्मत चमकने वाली है।
ग्रहण काल के दौरान आप कुछ कार्यों को करके धन के मामले में अपनी किस्मत चमका सकते है।
चंद्रग्रहण की रात स्नान करके मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। साथ ही, महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना से भी धन लाभ और तरक्की होती है।
मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान स्नान करके और पीला वस्त्र धारण करने के बाद घर में किसी एकांत कमरे में बैठकर पूजा की चौकी पर स्वस्तिक बनाएं और महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें।
स्थापना के पश्चात दूसरी थाली में शंख रखे और नारंगी रंग से रंगे चावल डाल दें। इसके पश्चात शुद्ध देशी घी का दीया भी जलाए।
सब कुछ स्थापित करने के बाद स्फटिक की माला से 'ओम पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते' मंत्र का जप ग्रहण काल के दौरान करते रहे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे विधि विधान से इस उपाय को करने से अवश्य ही लाभ मिलता है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी हमेशा घर में वास करती है।