Chandra Grahan 2024: गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का खास ध्यान


By Prakhar Pandey18, Mar 2024 08:55 PMnaidunia.com

चंद्रग्रहण का दिन

सनातन धर्म में ग्रहण को बेहद अशुभ माना जाता है। चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण के समय में कई कार्यों पर पाबंदी होती है। आइए जानते है चंद्रग्रहण के दौरान महिलाओं को क्या काम नहीं करने चाहिए।

पूजा-पाठ

चंद्र ग्रहण के दिन ज्यादा से ज्यादा से पूजा-पाठ और पुण्य काम करने चाहिए। 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है।

25 मार्च, 2024

25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण की अवधि में 25 मार्च सुबह 10:24 मिनट से लेकर दोपहर 3:01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस अवधि के बीच 4 घंटे 36 मिनट तक सतर्क रहना चाहिए।

घर के अंदर रहें

गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दिन घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।

नुकीली वस्तु ऐसे बचें

ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तु जैसे कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही, ग्रहण के दौरान खाना खाने से भी बचना चाहिए।

भगवान का करें ध्यान

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं मन में भगवान विष्णु और भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

नकारात्मक किरणों से बचें

घर की खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढक दें। ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश कर सकती है, ऐसे में ग्रहण के दौरान खिड़की, दरवाजे भी बंद रखें।

जपें हरि का नाम

चंद्रग्रहण की अवधि में सोने से परहेज करना है। साथ ही, खाने और पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता रख दें, पूरे ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान की पूजा करें।

अगर आपको गर्भवती महिलाओं से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Chanakya Niti: सिर्फ इस 1 गलती से रुक जाती है बरकत