चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए लेकर आएगा शुभ समय


By Kushagra Valuskar15, Mar 2024 10:09 PMnaidunia.com

होली 2024

फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष होली 25 मार्च को है। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है।

चंद्र ग्रहण 2024

100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का असर 3 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। इस अवधि में स्वर्ण युग शुरू हो सकता है।

चंद्र ग्रहण इन राशियों की खोलेगा किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में होगा। जहां राहु पहले से विराजमान है। इन दोनों ग्रहों का संयोग तीन राशिवालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

मेष राशि

चंद्र ग्रहण मेष राशिवालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। योजनाओं को गति मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण तुला राशिवालों के लिए लाभकारी रहेगा। संपत्ति खरीदने की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण कुंभ राशिवालों के लिए शुभ दिनों की शुरुआत करेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस अवधि में व्यक्तित्व में निखार आएगा।

गाय को कच्चा आलू खिलाने से चमकेगा सोया भाग्‍य