Chandra Upay: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो कभी भी इन चीजों का दान न लें
By Sandeep Chourey
2023-02-10, 14:43 IST
naidunia.com
चंद्रमा मन का कारक
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो वह हमेशा मानसिक परेशानियों से घिरा रहता है।
मन होता है परेशान
कुछ लोग जरा-जरा सी बात पर भी हमेशा उलझे या परेशान रहते हैं। इसकी वजह अशुभ चंद्रमा है, जो व्यक्ति के मन को परेशान करता है।
चांदी का दान करें
कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो ऐसे जातकों को चांदी से बनी कोई भी चीज उपहार में नहीं लेना चाहिए, बल्कि चांदी का दान करना चाहिए।
दूध का दान करें
कुंडली में चंद्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए सोमवार को दूध का सेवन न करें और दूध दान में भी देना चाहिए।
गुप्त दान का महत्व
इसके अलावा सफेद चीजों का गुप्त दान करें और अपने दाने के बारे में घमंड नहीं करें। नारियल का सेवन करें, सफेद कपड़े पहनें।
पारे के शिवलिंग की पूजा
घर में चांदी या पारे के शिवलिंग को स्थापित करके रोज पूजन करें। घर में पूजा के बाद हो सके तो शंख बजाएं। चंद्र के अशुभ असर खत्म होते हैं।
Health Tips: इन बीमारियों में बिल्कुल न करें भिंडी का सेवन, हो सकता है नुकसान
Read More