आज यानी 22 अगस्त 2024, को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होने जा रहा है। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि भी है। ऐसे में आज के दिन का महत्व काफी ज्यादा होने वाला है।
आज दिन भादो तृतीया के अवसर पर पंचक योग, भद्रा योग, विडाल योग, रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज मां लक्ष्मी जी की पूजा का महत्व अधिक है।
आज के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। आज के दिन शिव की पूजा भी करनी चाहिए, क्योंकि भादो चल रहा है। ऐसा करने से वो प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा करते हैं। इसी के साथ कुछ राशियों का लाभ भी हो सकता है।
22 अगस्त यानी आज गुरुवार के बाद कर्क राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।
कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों को भगवान शिव जी और विष्णु जी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
मेष राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।