आज 4 मार्च दिन सोमवार को चंद्र देव वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करने जा रहे हैं। साथ ही आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भी है।
आज यानी अष्टमी तिथि के शुभ अवसर पर सिद्धि योग, रूचक योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बनेगा। इसके कारण आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है।
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक आज बन रहे शुभ योग का फल 5 राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन्हें विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। शिव की कृपा से आपका अटका हुआ पुराना धन वापस हो जाएगा।
सिंह राशि वालों के लिए भी आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। महादेव की कृपा से आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। सकारात्मक माहौल रहने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और कमाई होने की संभावना है।
धनु राशि वाले इस महीने छुट्टी पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यक्तित्व जीवन में अच्छा सामंजस्य बैठाएंगे। ऐसा करने से आपके जीवन में सरलता आएगी।
महादेव की कृपा से आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी बहुत जल्द हो सकती है।