इन 4 पावरफुल मंत्रों के जाप से मिलेगी धन, सुख और समृद्धि


By Prakhar Pandey21, Feb 2024 08:43 AMnaidunia.com

पावरफुल मंत्र

हर व्यक्ति धन और बरकत के लिए तेजी से कमाई करना चाहता है। आइए जानते है किन 4 पावरफुल मंत्रों के जाप से धन-सुख और समृद्धि मिलेगी?

कर्म में विश्वास

व्यक्ति को हमेशा कर्म में विश्वास करना चाहिए। अच्छे कर्मों का फल अच्छा ही मिलता है, जबकि बुरे कर्म कभी अच्छा फल देकर नहीं जाते है।

पूजा-पाठ से लाभ

पूजा पाठ का लाभ हमेशा मिलता है। सुबह स्नान करके भगवान के सामने बैठकर पूजा करने से तन और मन बेहद प्रसन्न होता है।

दिन अनुसार पूजा

दिन अनुसार भगवान की पूजा करने से प्रभु बेहद प्रसन्न होते है। साथ ही, मंत्रों का जाप करने से भी लाभ मिलता है। आइए जानते है किन मंत्रों के जाप से आपको क्या फायदा मिलेगा?

ॐ नमः शिवायः

ॐ नमः शिवायः मंत्र का जाप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस मंत्र के जाप एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा और सही मानसिकता मिलती है। सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है।

ॐ गं गणपते नमो नमः

ॐ गं गणपते नमो नमः मंत्र के जाप से बाधाएं और रुकावटे दूर होंगी। साथ ही, मन की शक्ति और खुशी के लिए भी इस मंत्र का जाप करना चाहिए। बुधवार गणेश जी का दिन माना चाहिए।

ॐ हं हनुमते नमः

ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से ताकत, स्मरणशक्ति और सुरक्षा मिलती है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है।

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी भ्यो नमः

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी भ्यो नमः मंत्र का जाप करने से धन, सुख-समृद्धि और संपत्ति की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य और गुरु के धमाल से अरबपति हो जाएंगे ये 4 राशि के जातक