रोजाना इन 5 मंत्रों के जाप से अच्छा बीतेगा दिन, नही आएगी कोई मुसीबत


By Prakhar Pandey09, Mar 2024 03:01 PMnaidunia.com

सुकून भरा जीवन

हर इंसान अपने जीवन में सुख-शांति चाहता है। आइए जानते है किन 5 मंत्रों के जाप के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए और इससे क्या लाभ मिलता है?

पूजा-पाठ

पूजा-पाठ से हर व्यक्ति को लाभ मिलता है। सुबह में पूजा करके काम पर जाने से मन की शांति बनी रहती है, अगर आप पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करते हैं तो मुसीबतें भी दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा

अगर आप सुबह में कुछ मंत्रों का जाप करते है तो दिन की शुरुआत काफी अच्छी होती है और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है और परिवार में भी शांति मिलती है।

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।। मंत्र का जाप करने से आत्मिक शांति मिलती है। इस मंत्र के जाप से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ओम मंत्र का जाप

ॐ मंत्र का जाप करने से जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। इस सर्वशक्तिमान मंत्र के जाप से स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है।

लक्ष्मी जी का मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। मंत्र को जपने से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस मंत्र के जाप से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

विष्णु जी का मंत्र

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।। ॐ श्री विष्णवे च विह्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।। का जाप करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

अगर आप सुबह रोजाना इन 5 मंत्रों के जाप करते है तो आपको अवश्य लाभ मिलता है। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फाल्गुन अमावस्या पर करें फिटकरी का उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी