शत्रुओं पर विजय पाने के लिए रोजाना करें इस मंत्र का जाप


By Ram Janam Chauhan10, Feb 2025 04:59 PMnaidunia.com

बगलामुखी मंत्र का जाप करने से दुश्मनों का नाश हो सकता है। साथ ही, इससे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायता मिलती है।

बगलामुखी मंत्र का लाभ

इस मंत्र का रोजाना जाप करने से बुरी शक्ति, नजर को दूर करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है।

बगलामुखी बीज मंत्र का जाप करें

रोजाना बगलामुखी बीज मंत्र ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा का जाप करना फायदेमंद हो सकता है।

बगलामुखी मंत्र जाप की विधि

इस मंत्र को जाप करने के लिए पीले कपड़े धारण करें। साथ ही, हल्दी की माला लेकर मंत्र जाप करना शुभ हो सकता है।

बगलामुखी मंत्र कब जाप करें

इस बगलामुखी मंत्र का जाप सुबह ब्रह्म मुहूर्त 4 से 6 बजे के बीच जाप करने से ज्यादा प्रभाव होता है। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार के दिन जाप कर सकते हैं।

कितनी बार बगलामुखी मंत्र का जाप करें

मान्यताओं के अनुसार इसे 21 या 108 बार जाप करना शुभ हो सकता है। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

मंत्र जाप करते समय सावधानियां

मंत्र जाप करते समय सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करें, सात्विहार आहार का सेवन करें और किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना से मंत्र का जाप करने से बचें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

काली हल्दी के 4 उपायों से जाग जाएगी फूटी किस्मत