शादी के रिश्ते नहीं आ रहे तो इस 1 मंत्र का जाप करें


By Sahil30, Aug 2024 07:30 PMnaidunia.com

शादी के लिए मंत्र

हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है। विवाह में आने वाले बाधाओं को दूर करने के लिए भी कुछ मंत्रों का जाप किया जा सकता है।

शिव पार्वती मंत्र का करें जाप

रोजाना भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय पार्वत्यै नमः’ का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शादी के रिश्ते आने शुरू हो जाएंगे।

भगवान शिव होंगे प्रसन्न

मंत्र का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके बाद अपनी मनोकामना भी भगवान शिव और माता पार्वती को बता दें।

108 बार करें जाप

शिव पार्वती मंत्र का जाप रोजाना 108 बार करें। जब तक शादी के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर नहीं हो जाती हैं, तब तक जाप रोजाना मंत्र का जाप करते रहें।

शिव और पार्वती की मूर्ति स्थापित करें

मंत्र का जाप करने की विधि का ध्यान जरूर रखें। इसके लिए सबसे पहले शिव और पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। फिर मंत्रों का जाप करना शुरू कर सकते हैं।

जाप के समय दीपक जलाएं

आपके पास विवाह के रिश्ते नहीं आ रहे हैं तो भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

मन में विश्वास के साथ करें जाप

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मन में विश्वास रखकर ही मंत्रों का जाप करें। ऐसा नहीं करेंगे तो मनोकामना पूरी होने की संभावना कम हो जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि किस मंत्र का जाप करने से शादी की बाधा दूर हो जाती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हरतालिका तीज क्यों मनाया जाता है?