चैत्र नवरात्रि पर राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप, दूर होंगी मुश्किलें


By Prakhar Pandey04, Apr 2024 12:58 PMnaidunia.com

चैत्र नवरात्रि

9 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच चैत्र नवरात्र मनाया जाने वाला है। आइए जानते है इस दौरान राशि अनुसार जातकों को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

मां दुर्गा की उपासना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी कष्ट और संकट दूर होते है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी आती है। नवरात्रि में राशि अनुसार जाप भी करना चाहिए।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि वालों को माता रानी को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ कमलायै नमः’ मंत्र का जप करना है।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि वालों को चैत्र नवरात्रि पर ‘ॐ शिवायै नमः’ मंत्र की एक माला जपें। वहीं कर्क राशि वालों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ कुण्डल्यै नमः’ मंत्र का जप करें।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि वालों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ गिरिजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। वहीं कन्या राशि वालों को नवरात्रि के दौरान ‘ ॐ अंबिकायै नमः’ मंत्र का एक माला जपनी चाहिए।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ त्रिनेत्रायै नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को ‘ॐ हर प्रियायै नमः’ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि वालों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें। मकर राशि वालों को 'ॐ दुर्गायै नमः' मंत्र की एक माला जप करें।

कुंभ और मीन राशि

चैत्र नवरात्रि में कुंभ राशि के जातकों को ‘ॐ ब्राह्मयै नमः’ मंत्र का जाप एक माला का जाप करना है। मीन राशि वालों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ भैरव्यै नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें।

अगर आपको चैत्र नवरात्रि पर राशि अनुसार मंत्रों के जाप से जुड़ी ये स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

आज से अमीर बनेंगे 5 राशि वाले, बन गया सिद्धि योग का शुभ संयोग