भगवान राम की कृपा से इंसान को जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। श्री राम को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा-पाठ का सहारा लेते हैं।
प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का प्रयोग भी आप कर सकते हैं। आइए इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
भगवान राम की कृपा पाने के लिए ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जाप रोजाना करें। शास्त्रों में भी इस मंत्र का खास महत्व बताया गया है।
सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की इच्छा रखने वाले ‘श्री रामचन्द्राय नमः’ का नियमित जाप कर सकते हैं। इस मंत्र को शक्तिशाली माना जाता है।
प्रभु राम विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी रक्षा करेंगे। इसके लिए विपत्ति के समय ‘राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।’ का जाप करें।
शास्त्रों में राम प्रेम हासिल करने के लिए एक चमत्कारी मंत्र का उल्लेख है। ‘नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट। लोचन निजपद जंत्रित जाहिं प्राण केहि बाट।।’ का जाप भी आप कर सकते हैं।
किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए श्री राम का ध्यान करें। इसके लिए ‘ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम, क्लीं राम क्लीं राम। फट् राम फट् रामाय नमः’ का जाप करें।
इस मंत्र को भगवान राम के सबसे शक्तिशाली मंत्र में से एक माना जाता है। ‘ॐ श्री रामाय नमः’ का नियमित जाप करने से तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।