हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए मंत्रों का जाप किया जाता है। हालांकि, आप जीवन से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों से बचने के लिए भी मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
आज बात कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में कर रहे हैं, जिनका जाप करने से देवी-देवताओं की कृपा से आपको कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो रोजाना ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः’ का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से धन की देवी मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है।
कुछ लोगों की स्मरण शक्ति काफी कमजोर होती है। इसके लिए आप हनुमान जी के मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का जाप कर सकते हैं।
बीमारियों से खुद का बचाव करने के लिए आप ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। बता दें कि यह मंत्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।
यदि आप किसी भी काम या फोकस नहीं कर पाते हैं तो रोजाना ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। भगवान शिव की कृपा से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ