हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए भी कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जाता है।
धन की देवी मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ लक्ष्मी नमः’ का जाप पूजा के समय सुबह-शाम करें। इससे धन-धान्य की कमी दूर हो जाएगी।
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी के बीज मंत्र ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का मन ही मन जाप करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।
मन की शांति के लिए गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ का जाप करना चाहिए।
धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर के मंत्र ‘ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा’ का जाप भी नियमित तौर पर करना चाहिए।
आर्थिक नुकसान ज्यादा होने की स्थिति में ‘ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः’ का जाप करना शुरू कर दें। इससे धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।
हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा के बिना किसी भी हवन या अनुष्ठान को सफल नहीं माना जाता है। आर्थिक समस्या के लिए भी उनके मंत्र ‘ॐ गण गणपतये नमः’ का जाप करें।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए क्षी यंत्र मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः’ का नियमित तौर पर जाप करना शुरू कर दें।
यहां हमने जाना कि धन की स्थिति मजबूत करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ