सूर्य को अर्घ्य देते समय करें इन 3 मंत्रों का जाप, पास नहीं भटकेगी परेशानियां


By Sahil15, Mar 2024 04:14 PMnaidunia.com

सूर्य देव को जल देना

सनातन धर्म में सूर्य को अर्घ्य देने का खास महत्व माना गया है। सुबह के समय नियमित तौर पर जल चढ़ाने से सूर्य देव की कृपा भी इंसान को मिलती है।

अर्घ्य देते समय करें मंत्रों का जाप

सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। दरअसल, आप अपनी परेशानी के आधार पर अलग-अलग मंत्र का जाप कर सकते हैं।

मान-सम्मान वृद्धि का मंत्र

परिवार या ऑफिस के लोगों से सम्मान पाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करते समय 'ऊँ घृणि आदित्य नमः' का जाप करें। इसका फायदा आपको खुद देखने को मिलेगा।

स्वास्थ्य के लिए मंत्र

यदि आप स्वस्थ रहने के लिए सूर्य को जल अर्पित कर रहे हैं तो ‘ॐ भास्कराय विद्महे, महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्’ का जाप करें।

आर्थिक समृद्धि के लिए

पैसों को लेकर परेशान लोगों को भी सुबह के समय सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान आप ‘ऊँ श्रीं सूर्याय नमः’ का जाप कर सकते हैं।

मन रहेगा शांत

शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य को रोजाना जल अर्पित करने से मन शांत रहता है। इतना ही नहीं, इंसान को मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।

सूर्य देव की विशेष कृपा

हिंदू धर्म में सूर्य को देवता के तौर पर पूजा जाता है। यदि आप नियमित तौर पर सूरज को जल अर्पित करते हैं तो आपके ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर

सूर्य को जल चढ़ाने से जुड़ी तमाम जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसकी हमारी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि सूर्य को अर्घ्य देते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Mercury Transit 2023: 13 जनवरी से इन राशियों का भाग्य मारेगा जोर, धनवान बनना तय