2024 के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप


By Sahil28, Dec 2023 07:08 PMnaidunia.com

मंत्रों का जाप करें

नए साल के पहले दिन राशि अनुसार आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों के साथ 2024 का शुभारंभ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

मेष राशि

इस राशि के जातक नए साल की शुरुआत शिव जी के मंत्र के साथ कर सकते हैं। पूजा के समय ‘ॐ ज्योतिलिंग नमः’ का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को 2024 की शुरुआत इस मंत्र के साथ करनी चाहिए। ‘ॐ मलिकार्जुन नमः’ इसका जाप करने से जीवन की परेशानियां कम हो जाएंगी।

मिथुन राशि

इस राशि वालों को आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए साल के पहले दिन ‘ॐ विश्वनाथ नमः’ का जाप करना चाहिए। इसका सकारात्मक असर आपकी सुख-सुविधाओं पर भी पड़ेगा।

कर्क राशि

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए कर्क राशि वाले ‘ॐ नीलकंठ नमः’ का जाप नए साल के पहले दिन कर सकते हैं।

सिंह राशि

साल की अच्छी शुरुआत के लिए सिंह राशि वाले ‘ॐ त्रिपुरारी नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट और परिवार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कन्या राशि

इस राशि वालों को साल के पहले दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप ‘ॐ मलिकार्जुन नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए नया साल बेहतरीन रहेगा। यदि आप साल के पहले दिन ‘ॐ मंगलेश्वर नमः’ का जाप कर लेते हैं तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के जातक साल के पहले दिन की शुरुआत ‘ॐ सोमनाथ नमः’ के साथ कर सकते हैं। वहीं, मीन राशि वाले ‘ॐ दीनानाथ नमः’ का जाप करें।

अन्य राशियां

वृश्चिक राशि वाले ‘ॐ नागार्जुन नमः’ का जाप करें। धनु राशि के जातक ‘ॐ मृत्युंजय नमः’ का जाप कर सकते हैं। वहीं, मकर राशि वालों को ‘ॐ रामेश्वर नमः’ का जाप करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पौष माह में पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 उपाय