काली मां की बरसेगी कृपा करें इन मंत्रों का जाप


By Ram Janam Chauhan09, Jan 2025 06:48 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म के अनुसार, काली मां को रक्षाकर्ता और शक्ति की देवी माना गया है। माना जाता है, कि इनकी आराधना करने से सभी परेशानियों का अंत हो सकता है।

जीवन में आती है खुशहाली

काली मां की पूजा के दौरान सच्चे मन से इन मंत्रों का जाप करने से आपके जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मूल मंत्र का जाप करें

ॐ क्रीं कालीकायै नमः मंत्र का जाप करने से आपको मां काली का आशीर्वाद और भय से मुक्ति मिल सकती है।

काली गायत्री मंत्र का जाप करें

ॐ महाकाल्यै च विद्महे स्मसनवासिन्यै धीमहि तन्नो काली प्रचोदयात् मंत्र का जाप करने से जीवन में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को दूर और सकारात्मक शक्तियों का संचार करने में सहायता मिलती है।

काली बीज मंत्र का जाप करें

काली बीज क्रीं मंत्र का जाप करने से मां काली की कृपा और आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

महाकाली मंत्र का जाप करें

ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके ह्रीं ह्रीं हूं हूं स्वाहा मंत्र का जाप करने से मां काली को प्रसन्न करने और जीवन से समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

इस मंत्र का जाप करें

ॐ ऐं ह्रीं क्रीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करने से आपकी रुके हुए काम आने में मदद मिलती है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी और खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Lord Ganesha: इन राशियों पर रहती है गणेश जी की असीम कृपा, हर लेते हैं दुख