हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए कुछ पवित्र मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं।
पारिवारिक सुख-शांति के लिए ‘ॐ गण गणपतये नमः’ का जाप करें। इस मंत्र से गणपति बप्पा का आशीर्वाद मिलता है।
विद्या की देवी मां सरस्वती के मंत्र ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ का जाप करें। इससे परिवार के सदस्यों को ज्ञान की प्राप्ति होगी।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि बजरंगबली की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट नष्ट हो जाते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि बजरंगबली की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट नष्ट हो जाते हैं।
घर की सुख-शांति के लिए सूर्यदेव के मंत्र ‘ॐ सूर्याय नमः’ का रोजाना जाप करें। इससे परिवार के सदस्यों की संकटों से रक्षा होती है।
परिवार के सदस्यों की सुख-शांति के लिए ‘ॐ भूर्भुवः स्वः, तत्सवितुर्वरेण्यं, भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो नः प्रचोदयात्’ का जाप करें।
भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का नियमित जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही, वह पूरे परिवार की रक्षा करते हैं।
पारिवारिक सुख-शांति के लिए ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय मां अमृतात्’ का जाप भी किया जा सकता है।
यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से परिवार की सुरक्षा बढ़ती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ