कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर मन प्रभावित होता है। दरअसल, चंद्र देव मन के देवता हैं और चंद्रमा के कमजोर होने पर मन नियंत्रित नहीं रहता है।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मजबूत करने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन्हें अपना लेते हैं तो मन की वजह से पैदा होने वाली उलझने दूर हो जाएंगी।
चंद्रमा मजबूत करने के लिए आप मंत्रों का जाप कर सकते हैं। हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। इनका नियमित जाप करने से मन को नियंत्रित किया जा सकता है।
अगर आप चंद्रदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ‘ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।’ का जाप करें। इससे चंद्रमा के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चंद्रमा के इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में चल रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि चंद्रमा के मंत्र का जाप करने से मन की शक्ति बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
आज के समय में ज्यादातर लोग डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्या का सामना कर रहे हैं। इससे अपना बचाव करने के लिए चंद्र देव के मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि कर पाना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ