दीपक जलाते समय पढ़ लें यह 1 मंत्र, समस्याएं हो जाएंगी दूर


By Sahil20, Dec 2023 06:42 PMnaidunia.com

दीपक का महत्व

हिंदू धर्म में दीपक का खास महत्व माना जाता है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाना जरूरी है। ऐसा किए बगैर कोई भी पूजा सफल नहीं होती है।

दीपक जलाना होता है शुभ

धार्मिक ग्रंथों में भी दीपक जलाने को शुभ माना गया है। यदि दीपक जलाते समय एक मंत्र का जाप कर लिया जाता है तो आपको कई फायदे मिलते हैं।

कार्य होते हैं सफल

ऐसी मान्यता है कि अग्नि को साक्षी मानकर किए गए कार्य जरूर सफल होते हैं। इस वजह से भी दीपक जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

घी या तेल का दीपक

सुबह और शाम दोनों समय घी या तेल का दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियों से व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

घर के अंदर मंदिर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

बढ़ती है सुख-समृद्धि

बता दें कि नियमित दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। इसके अलावा यश बढ़ता है और धन में बरकत भी होने लगती है।

इस मंत्र का करें जाप

दीपक जलाने के दौरान ‘शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमोस्तुते’ का जाप करें।

करियर में होगी तरक्की

यदि आप रोजाना इस मंत्र का जाप करते हैं तो घर के लोगों का स्वास्थ्य सही रहता है। वहीं, करियर में तरक्की के योग भी बनते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

देवताओं के गुरु की इस राशि में हो गई एंट्री, ये लोग हो जाएंगे मालामाल