माता-पिता अक्सर शिकायत करते हैं कि उनके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। ज्योतिष में एग्जाम क्रैक करने के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं।
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि ज्ञान की देवी सरस्वती के आशीर्वाद से इंसान को ज्ञान की प्राप्ति होती है। ऐसे में एक मंत्र का जाप आप कर सकते हैं।
जिन लोगों का कोई एग्जाम क्रैक नहीं हो रहा है उन्हें ‘ऊँ ऐं सरस्वत्यै नमः’ का रोजाना जाप करना चाहिए। माना जाता है कि यह मंत्र आपका मन शांत करता है।
ज्ञान की देवी के मंत्र का जाप करने से आपके ऊपर उनकी कृपा बरसेगी। इतना ही नहीं, आपके सभी पेपर भी अच्छे ही होंगे और रिजल्ट भी आपकी उम्मीद से अच्छा आएगा।
‘ऊँ ऐं सरस्वत्यै नमः’ का कम से कम 45 बार जाप आपको करना होगा। जिन लोगों का ध्यान पढ़ने में नहीं लगता है उन्हें पढ़ाई करने से पहले इसका मन ही मन में जाप करना चाहिए।
पेपर देने जाने से पहले भी आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से एग्जाम के दौरान आपके मन में नकारात्मक विचार नहीं आएंगे।
मां सरस्वती के मंत्र से आपके ऊपर उनकी कृपा बरसेगी। इतना ही नहीं, उनकी कृपा का फायदा आपको एग्जाम में देखने को मिलेगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
आज हमने जाना कि एग्जाम के लिए कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ