तुलसी में जल देते समय जरूर बोलें ये 3 मंत्र, हर क्‍लेश होगा दूर


By Shivansh Shekhar13, Nov 2024 01:19 PMnaidunia.com

तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में विशेष माना जाता है। इस पौधे को लोग देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा करते हैं, लेकिन तुलसी में जल देते इन मंत्रों के उच्चारण करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

तुलसी में जल देने का महत्व

तुलसी में रोजाना जल देना धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और नकारात्मकता दूर होती है।

'ॐ तुलस्यै नमः'

तुलसी में जल देते समय 'ॐ तुलस्यै नमः’ मंत्र का उच्चारण करने से तुलसी देवी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, इस मंत्र के उच्चारण से घर में शांति बनी रहती है।

'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'

देवी लक्ष्मी जी कृपा पाने के लिए 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। इससे घर में आर्थिक समृद्धि होती है।

'ॐ नारायणाय नमः'

तुलसी में जल देते समय 'ॐ नारायणाय नमः' का उच्चारण करने से घर में सुख और शांति बढ़ती है। यह मंत्र विशेष तौर पर भगवान विष्णु को समर्पित है।

रोजाना करें जाप

तुलसी के पौधे में जल देते समय इन मंत्रों के जाप से घर में सुख, शांति और समृद्धि के साथ वातावरण भी पवित्र होता है।

तुलसी में जल देने का समय

तुलसी जी में जल देने का सही समय सुबह माना जाता है, जिसमें भी सूर्योदय के बाद जल देने को ज्यादा लाभकारी मानते हैं।

मंत्र उच्चारण का महत्व

तुलसी जी में देते समय इन मंत्रों का उच्चारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

इन मंत्रों का जाप से तुलसी देवी प्रसन्न होती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सपने में अपनी शादी देखे तो क्या होगा?