डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए चबाएं 1 पत्ता


By Arbaaj23, Jun 2024 05:04 PMnaidunia.com

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। डायबिटीज हाई होने पर व्यक्ति हार्ट अटैक तक का शिकार हो सकता है। इसलिए, इसको कंट्रोल रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए कौन सा पत्ता खाना चाहिए?

डायबिटीज में 1 पत्ता

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खानपान की अहम भूमिका होती है। ऐसे में इसको कंट्रोल करने के लिए 1 पत्ते को चबाया जा सकता है।

बेलपत्र का पत्ता

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बेलपत्र काफी असरदार माना जाता है। बेलपत्र का इस्तेमाल करके डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

बेलपत्र पोषक तत्व

बेलपत्र पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, एंटी इंफ्लेमेटरी और विटामिन पाया जाता है, जो डायबिटीज में कारगर होता है।

बेलपत्र चबाएं

डायबिटीज के मरीजों को बेलपत्र चबाना चाहिए। रोजाना 2-3 बेलपत्र चबाने से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

खाली पेट चबाएं

बेलपत्र को चबाने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। इसलिए, डायबिटीज के रोगी बेलपत्र खाली पेट चबाएं।

काढ़ा बनाकर लें

पत्ते को चबाने के अलावा इसका काढ़ा भी बनाया जा सकता है। काढ़ा बनाने के लिए पानी में पत्तों को डालें और उबाल लें। पानी उबालने के बाद उसे छानकर पिएं।

बेलपत्र के अन्य फायदे

बेलपत्र के पत्तों को चबाने से न केवल डायबिटीज कंट्रोल होता है बल्कि वजन कम, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और पेट दुरुस्त होता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम, मिलेगा दोगुना फायदा