छठ पूजा का पर्व काफी नजदीक है, इसकी शुरुआत 17 नवंबर 2023 से होने जा रही है जिसका अंत 20 नवंबर 2023 को होगा।
छठ के दिन सूर्य देव को नमस्कार करके अर्घ्य दिया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी काफी धूमधाम से इसकी तैयारियां हो रही हैं।
इस बड़े पर्व की महानता काफी ज्यादा होती है। ऐसे में व्रती को इन दिनों कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी हो जाता है।
छठ पूजा के दिन व्रती या घर वालों को चारों दिन किसी भी शुभ अनुष्ठान में शामिल होने से पहले स्नान करना बेहद आवश्यक होता है।
ध्यान रहे कि व्रती को सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद अपने से बड़े और बुजुर्ग लोगों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
ध्यान रहे कि व्रती को सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद अपने से बड़े और बुजुर्ग लोगों को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
छठ पर सांय या सुबह अर्घ्य देते समय जल या दूध अर्पित करें। साथ ही प्रसाद से भरे सूप से छठी मैया की पूजा करना शुभ माना जाता है।
छठ के शुभ अवसर पर छठी मैया को भोग लगाने के बाद ही प्रसाद खाएं और साथ ही बिना हाथ धोए या नहाए पूजा के किसी भी चीज को न छूएं।
छठ पर्व के समय आपको मांसाहारी भोजन से काफी दूर रहना जरूरी है। इन भोजन को बिल्कुल भी आसपास नहीं भटकने दें।