छठ पूजा पर करना न भूलें ये 3 उपाय, प्रसन्न होंगे सूर्यदेव


By Shivansh Shekhar15, Nov 2023 03:30 PMnaidunia.com

छठ पूजा

छठ पूजा हिंदू धर्म की सबसे बड़े पर्व में से एक है। यह कार्तिक मास षष्ठी तिथि को काफी उत्साह और नियम के साथ मनाया जाता है।

सूर्य देव को अर्घ्य

इस छठ पूजा में व्रत रखने वाली महिलाएं संध्या और सुबह के समय भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और उनकी कृपा पाती हैं।

कई राज्यों में मशहूर

छठ का पर्व खासकर बिहार, उत्तर यूपी और झारखंड के राज्यों में ज्यादा होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।

सभी मनोकामना पूर्ण

ऐसी मान्यता है कि इस छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से घर की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और मनोकामना पूर्ण होती हैं।

कुछ विशेष उपाय

छठ पूजा को लेकर कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और धन संपदा से आप युक्त होते हैं।

कुछ विशेष उपाय

छठ पूजा को लेकर कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और धन संपदा से आप युक्त होते हैं।

पहला उपाय

छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके तुरंत बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्यदेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

दूसरा उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छठ पूजा के दिन स्नान करके पूर्व दिशा में एक चौकी रखें और उसपर सफेद वस्त्र बिछाकर भगवान सूर्य की प्रतिमा रखें। इसके बाद उनकी पूजा करें।

तीसरा उपाय

छठ पूजा के दिन तांबे से बना सिक्का बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से सूर्य से जुड़े दोष भी दूर होते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन त्योहारों में रोटी बनाना होता है अशुभ