आज से ही छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है और इस पर्व को पूरे विधि-विधान से करने पर सारी परेशानियां दूर होती है। साथ ही, छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य क्यों देते हैं-
ऐसी मान्यता है कि डूबते समय सूर्य देव अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ होते हैं और शाम के समय में अर्घ्य देना काफी फलित माना जाता है।
छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन की सारी समस्या दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने से जीवन मनोकामना पूर्ण होती है और कृपा प्राप्त होती है।
छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली बनी रहती है।
छठी मैया से लोग अपने परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हैं। जीवन में किसी प्रकार का संकट न आएं।
ऐसा माना जाता है कि सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में शक्ति, संतुलन और ऊर्जा मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इन कारणों से छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM