छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। शिवाजी एक महान योद्धा और आदर्श शासक राजा के रूप में जाने जाते हैं।
शिवाजी महाराज ने मुगलों का विस्तार रोका और मराठा साम्राज्य की नींव रखी थीं।
एक वीर योद्धा हमेशा विद्वानों के सामने ही झुकता है।
स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे पाने का अधिकार हर कोई है।
जब हौसले बुलंद हो तो पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगता है।
एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझकर डरना भी नहीं चाहिए।
सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर। अतः पहले खुद को नहीं राष्ट्र को देखना चाहिए।
अगर मनुष्य के पास आत्मबल है, तो वो समस्त संसार पर अपने हौसले से विजय पताका लहरा सकता है।
अंगूर को जब तक न पेरो वो मीठी मदिरा नहीं बनती। वैसे ही मनुष्य जब तक कष्ट में पिसता नहीं, तब तक उसके अंदर की सर्वोत्तम प्रतिभा बाहर नहीं आती।