दिवाली का त्योहार देश भर में काफी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसकी तैयारियों में लोग कई दिनों से लगे हैं। इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023 को है।
धनतेरस से शुरू होने वाला यह त्योहार भाईदूज के साथ खत्म हो जाता है। यह पर्व हर्ष और उल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
आज यानि 11 नवंबर 2023 को छोटी दिवाली मनाई जा रही है जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके कई मायने हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से भगवान श्री कृष्ण और मृत्यु के देवता यम की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन रात को दीप प्रज्ज्वलित की जाती है।
इस दिवाली के दिन कुछ उपाय हैं जिन्हें करने से आप धन और संपदा से युक्त हो सकते हैं और करोड़पति भी बन सकते हैं।
इस दिवाली के दिन कुछ उपाय हैं जिन्हें करने से आप धन और संपदा से युक्त हो सकते हैं और करोड़पति भी बन सकते हैं।
इस दिन तिल के तेल से स्नान करने पर आपको काफी काफी फायदे मिलते हैं। छोटी दिवाली के दिन तिल के तेल से नहाना शुभ होता है।
छोटी दिवाली के दिन रात में यम का दिया जलाया जाता है। यह दीपक दक्षिण दिशा की ओर जलाया जाता है। इससे अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।
छोटी दिवाली को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इस दिन मां काली की पूजा भी आपको अवश्य करनी चाहिए।