इन दिनों चिया सीड्स के पानी का खूब सेवन किया जा रहा है। दरअसल, चिया सीड्स कई शारीरिक समस्याओं में लाभकारी साबित होता है। इसलिए, इसका काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जानते है किन समस्याओं में फायदेमंद होता है।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन और फास्फोरस पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं।
अगर आप का पाचन दुरुस्त नहीं रहता है, तो रोजाना चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। चिया सीड्स में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है।
पेट की चर्बी बढ़ना अब आम समस्या हो गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए भी चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है।
अगर आप चाहते है कि उम्र बढ़ने के साथ ही भी आपकी हड्डियां मजबूत रहे, तो रोज चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर पाया जाता है।
हार्ट के लिए भी चिया सीड्स कारगर साबित होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को दुरुस्त रखता है।
इन समस्याओं में चिया सीड्स का सेवन सुबह करने चाहिए। इसके लिए रात को 1 गिलास में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगो दें और सुबह उसके पानी का सेवन करें।