बच्चों पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में


By Ritesh Mishra12, May 2025 09:00 PMnaidunia.com

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो, बचपन की मासूमियत, सपनों और संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दों पर खूबसूरती से दिखाती हैं।

बच्चों पर बनी बॉलीवुड फिल्में

इन फिल्मों को देखकर न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि इससे समाज को मैसेज भी मिलता है। आज हम इस लेख में आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे।

तारे ज़मीन पर

साल 2007 में इस फिल्म में एक डिस्लेक्सिक बच्चे ईशान कहानी को दिखाया गया है, जिसे पढ़ने में दिक्कत होती है। अमिर उनके टीचर बनकर बच्चे की जिंदगी बदल देते हैं।

चिल्लर पार्टी

साल 2011 में आई यह फिल्म एक कॉलोनी के बच्चों कहानी पर बनी है। जो एक स्ट्रे डॉग के लिए लोगों से लड़ता है।

भूतनाथ

साल 2008 में आई यह फिल्म एक बच्चे और एक भूत के बीच की दोस्ती पर बनी है, इस फिल्म की कहानी दिल छूने वाली है।

आई एम कलाम

साल 2010 में आई इस फिल्म में एक गरीब बच्चे की कहानी को दिखाया गया है, जो अब्दुल कलाम से प्रेरित होकर पढ़ना चाहता है और जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है।

स्टेनली का डब्बा

साल 2011 में आई इस फिल्म में एक ऐसे बच्चे की कहानी को दिखाया गया है, जिसके पास लंच बॉक्स नहीं होता है। लेकिन बच्चा दिल से बहुत बड़ा होता है।

बच्चों पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

अनुष्का शर्मा की वो 5 फिल्में, जो बना देंगी दीवाना