पोषक तत्वों का खजाना है यह ड्राई फ्रूट, मिलते हैं अनेक फायदे


By Arbaaj17, Jul 2023 03:51 PMnaidunia.com

चिलगोजा

चिलगोजा एक ड्राई फ्रूट है जो काफी महंगा मिलता है, लेकिन इसको खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। आइए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पोषक तत्व

चिलगोजा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिलगोजा में पोटेशियम, आयरन, जिंक, विटामिन सी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं।

आयरन

शरीर में अक्सर आयरन की कमी होती रहती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए चिलगोजा काफी फायदेमंद होता है।

हड्डियां मजबूत

चिलगोजा में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जिस कारण इसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती है।

इम्यूनिटी

चिलगोजा में विटामिन सी, विटामिन बी और जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए भी चिलगोजा को खाया जा सकता है।

आंखों की रोशनी

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए चिलगोजा बेहद ही मददगार माना जाता है। चिलगोजा में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

ब्रेन हेल्थ

ब्रेन को मजबूत रहने के लिए भी चिलगोजा कारगर होता है। चिलगोजा में ओमेगा-3 पाया जाता है जो ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाता है।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हेयर फॉल कंट्रोल करती हैं ये 7 देसी चीजें