कोलेस्ट्रॉल के मरीज पिएं 3 जूस, कंट्रोल हो जाएगा कोलेस्ट्रॉल


By Arbaaj08, Sep 2024 12:18 PMnaidunia.com

गंदे खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। इसको नियंत्रित रखना चाहिए वरना दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

जूस का सेवन

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को हेल्दी खानपान के साथ ही, जूस का सेवन करना चाहिए। कुछ जूसों का सेवन कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद होता है।

टमाटर का जूस

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता रहता है, तो डाइट में टमाटर का जूस शामिल करें। खराब कोलेस्ट्रॉल को टमाटर जूस को कम करता है।

करेले का जूस

करेले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। इस जूस को पीने से एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम भी कम होता है।

अनार का जूस

कोलेस्ट्रॉल के रोगी अनार का भी सेवन कर सकते है। अनार का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

हेल्दी खानपान भी रखें

केवल जूस पीने से ही कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल नहीं हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल के रोगी अनहेल्दी और तेल वाली चीजों का सेवन न करें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?