क्रिसमस के लिए इन एक्ट्रेस की रेड आउटफिट को करें कॉपी


By Sahil24, Dec 2023 10:51 AMnaidunia.com

क्रिसमस ड्रेस आइडिया

हर साल 25 दिसंबर का दिन क्रिसमस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन परफेक्ट दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की रेड ड्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सारा अली खान का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। एक्ट्रेस की इस रेड ड्रेस को आप क्रिसमस के दिन कैरी कर सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लगती हैं। क्रिसमस डे पर खूबसूरत लगने के लिए आप उनके जैसा लहंगा भी कैरी कर सकती हैं।

कृति सेनन

थाई हाई स्लिट ड्रेस कैरी करने के लिए आप कृति सेनन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये आउटफिट क्रिसमस के लिए आपकी आउटफिट को स्पेशल बना देगी।

कटरीना कैफ

एक्ट्रेस कटरीना वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमरस लगती हैं। इस क्रिसमस आप उनकी तरह डिजाइनर लहंगा कैरी कर सकती हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर भी स्टाइलिश लुक में अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। इस क्रिसमस आप जाह्नवी की रेड साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी

इस साल कियारा आडवाणी खासा चर्चा में रही हैं। क्रिसमस के मौके पर आप एक्ट्रेस की रेड शॉर्ट ड्रेस भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। रेड ड्रेस के लिए आप श्वेता के ड्रेस कलेक्शन से भी आइडिया ले सकती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नेशनल क्रश के तौर पर जानी जाती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेज