दुनियाभर में सिनेमा मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद रही है। ऐसे में भारत में कुछ ऐसी फिल्में बन रही है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की एक्शन फिल्म सालार का फैंस में काफी इंतजार है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज होगी।
रजनीकांत की फिल्मों का दर्शकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्में शानदार साबित होती है। 10 अगस्त को जेलर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते है। सलमान फैंस के लिए अब टाइगर 3 लेकर 10 नवंबर को आ रहे है।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी का भी दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
साउथ फिल्म पुष्पा साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी काफी पॉपुलर हुआ था। अब पुष्पा 2 को लेकर भी फैंस में क्रेज बढ़ता जा रहा है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है।
रणबीर कपूर की फिल्म अनिमल का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसका फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया था। अनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कॉमेडी फिल्म फुकरे दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ऐसे में फुकरे 3 को लेकर भी फैंस में क्रेज देखा जा रहा है। फुकरे 3 दिसंबर में रिलीज होगी।