वास्तु शास्त्र में घर को साफ रखने की सलाह दी जाती है। यदि घर के कुछ खास हिस्सों की सफाई नहीं करेंगे तो दरिद्रता बढ़ सकती है।
घर के सभी कोनों की सफाई करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी सामान या चीज को कोनों से सटाकर भी नहीं रखना चाहिए।
घर के आंगन की सफाई भी रोजाना करने की सलाह दी जाती है। मान्यता के अनुसार, गंदगी वाली जगह पर धन की देवी लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
घर के फर्श को भी अच्छे से साफ करना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो फर्श पर चिकनापन होना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर का सबसे पवित्र हिस्सा मंदिर होता है। यदि इस जगह की सफाई नहीं की जाती है तो देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।
घर में हरे-भरे पौधों को लगाना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इसका सकारात्मक असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को सही से रखना जरूरी बताया गया है। यही कारण है कि घर के सभी सामान को सही जगह पर रखना चाहिए।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
आज हमने जाना कि घर के किन हिस्सों को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ