आंतों में चिपकी गंदगी होगी बाहर, दही और गुड़ खाएं


By Ritesh Mishra04, Apr 2025 04:23 PMnaidunia.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट की साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। अगर पेट सही तरह से साफ न हो तो इससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेट को कैसे साफ करें?

अगर आप भी पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसा नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से पेट में चिपकी गंदगी बाहर निकल जाएगी। इसके लिए आपको गुड़ और दही का सेवन करना है।

पेट साफ करने के लिए गुड़ और दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत करने और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। वहीं, गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को तेज करता है।

Constipation से छुटकारा

यदि आपको कब्ज की परेशानी रहती है, तो सुबह खाली पेट गुड़ और ताजे दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से मल नरम होता है।

एसिडिटी और गैस से छुटकारा

दही में गुड़ डालकर खाने से गैस व एसिडिटी से राहत मिलती है। इनके सेवन से अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करें

गुड़ और दही के सेवन से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पेट और लीवर दोनों को साफ करने में मदद मिलती है।

कैसे करें दही और गुड़ का सेवन?

इसके लिए आपको 1 कटोरी ताजा दही में 1-2 चम्मच गुड़ पाउडर डालना है। इसे अच्छे से मिलाकर इसका सेवन रोजाना खाली पेट या रात को खाने के बाद करें। इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

आंतों में चिपकी गंदगी होगी बाहर, दही और गुड़ खाएं। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com

ककड़ी का पानी पीने के फायदे