दिवाली पर करें लौंग के अचूक उपाय, होगी धन प्राप्ति


By Sahil24, Oct 2024 02:10 PMnaidunia.com

दिवाली पर करें लौंग के उपाय

दिवाली के दिन उपायों का खास महत्व माना जाता है। लौंग से जुड़े कुछ अचूक उपाय आप दीपावली के दिन अपना सकते हैं।

लक्ष्मी पूजा में करें लौंग का इस्तेमाल

दिवाली की लक्ष्मी पूजा में लौंग का इस्तेमाल करें। धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए दीपक में लौंग डालकर जलाएं।

धूप के साथ लौंग जलाएं

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो पूजा के दौरान धूप के साथ लौंग जलाएं। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी होगा।

तिजोरी में रखें लौंग

लाल रंग के कपड़े में लपेटकर लौंग को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों में बरकत होने लगती है।

सिंदूर में लौंग लपेटें

धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग पर थोड़ी मात्रा में सिंदूर लगा दें। इसके बाद इसे पूजा की थाली में रख दें।

लौंग और इलायची का उपाय

दिवाली की रात 2 लौंग और 2 इलायची को जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

धन की होगी बरसात

पैसों संबंधी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी लौंग के उपाय अपना सकते हैं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या दिवाली के दिन तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए?